फोटो:::::::मुशहरी में भाजपा महिला मोरचा का सम्मेलन संपन्न मुशहरी. देश की राजनीति में सत्ता दिलाने में महिला मतदाताओं की बड़ी भूमिका होती है. लेकिन राजनीतिक दलों में महिलाओं की भागीदारी कम होने के कारण विधान सभा व संसद में सम्मानजनक प्रतिनिधित्व नहीं मिल पा रहा है. लेकिन भाजपा ने महिलाओं को आगे बढ़ाने का प्रयास किया है. सदस्यता अभियान के दौरान काफी संख्या में महिलाएं पार्टी से जुड़ी हैं. उक्त बातें भाजपा महिला मोरचा की प्रदेश अध्यक्ष सुषमा साहु ने प्रखंड मुख्यालय स्थित आंबेडकर भवन परिसर में आयोजित महिला मोरचा के सम्मेलन में कही. मोरचा की राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य डॉ तारण राय ने कहा कि लोकसभा में कुछ दल महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण विधेयक का विरोध कर रहे हैं. महिलाओं को सभी पार्टियों ने वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया है. उन्होंने आधी आबादी को आधा आरक्षण दिये जाने की वकालत की. वहीं भाजपा नेत्री बेबी कुमार ने कहा कि इस बार विधान सभा चुनाव में महिला झांसे में नहीं आने वाली है. बोचहां में इस बार महिला उम्मीदवार का कब्जा होगा. जिला परिषद अध्यक्ष चंदा देवी ने बिहार के विकास में महिलाओं के योगदान पर प्रकाश डाला. वहीं महिला मोरचा की जिलाध्यक्ष गीता देवी ने विषय प्रवेश कराया. सम्मेलन को बोचहां प्रखंड प्रमुख सुभद्रा देवी, संगीता कुमारी, मंजू चौधरी, सुनीता कुमारी, मीना पांडेय, चंदा गुप्ता, किरण देवी, रंजू देवी आदि ने संबोधित किया.अध्यक्षता सतीश कुमार व संचलन नीरज कुमार ने की.
BREAKING NEWS
Advertisement
महिलाओं को नहीं मिला सम्मानजनक प्रतिनिधित्व
फोटो:::::::मुशहरी में भाजपा महिला मोरचा का सम्मेलन संपन्न मुशहरी. देश की राजनीति में सत्ता दिलाने में महिला मतदाताओं की बड़ी भूमिका होती है. लेकिन राजनीतिक दलों में महिलाओं की भागीदारी कम होने के कारण विधान सभा व संसद में सम्मानजनक प्रतिनिधित्व नहीं मिल पा रहा है. लेकिन भाजपा ने महिलाओं को आगे बढ़ाने का प्रयास […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement