21.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

भाजपा के विशेष सदस्यता अभियान के लिए प्रभारी मनोनीत

मुजफ्फरपुर. भाजपा का 25 फरवरी से दो मार्च तक चलने वाले विशेष सदस्यता अभियान के लिए सभी दसों विधानसभा क्षेत्र के प्रभारियों के नाम की घोषणा कर दी गयी है. नगर क्षेत्र का भाजपा युवा मोरचा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार वर्मा को, गायघाट का गोपाल शाही को, सकरा का योगेश प्रसाद सिंह को, मीनापुर […]

मुजफ्फरपुर. भाजपा का 25 फरवरी से दो मार्च तक चलने वाले विशेष सदस्यता अभियान के लिए सभी दसों विधानसभा क्षेत्र के प्रभारियों के नाम की घोषणा कर दी गयी है. नगर क्षेत्र का भाजपा युवा मोरचा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार वर्मा को, गायघाट का गोपाल शाही को, सकरा का योगेश प्रसाद सिंह को, मीनापुर का देवीलाल को, बरुराज का तेजनारायण शर्मा को, पारू का रंजन साहू को, बोचहां का राजेश रौशन को, औराई का विजय सिंह को, कुढ़नी का विष्णुकांत झा को, कांटी का भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ अरविंद कुमार सिंह को व साहेबगंज का रवींद्र प्रसाद सिंह को प्रभारी बनाया गया है. यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी प्रभात कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि विशेष सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए 20 फरवरी को सभी विधानसभा क्षेत्र में बैठक होगी, जिसमें उस क्षेत्र के प्रमुख लोगों के साथ-साथ प्रभारी भी शामिल होंगे. इसमें अभियान को सफल बनाने के लिए रणनीति तय होगी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें