27.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

गौ पूजा से 37 करोड़ देवता की पूजा

मुजफ्फरपुर : गो रक्षा व सेवा पर दादर स्थित डे केयर सेंटर में चल रहे संगीतमय प्रवचन के दूसरे दिन गायों की महिमा का वर्णन किया गया. प्रवचन कर रहीं रूपम प्रियदर्शिनी ने गायों पर विस्तृत रूप से चर्चा की. उन्होंने कहा कि महाभारत में गौ का विश्व रूप दिखाया गया है. गौ में सारे […]

मुजफ्फरपुर : गो रक्षा व सेवा पर दादर स्थित डे केयर सेंटर में चल रहे संगीतमय प्रवचन के दूसरे दिन गायों की महिमा का वर्णन किया गया. प्रवचन कर रहीं रूपम प्रियदर्शिनी ने गायों पर विस्तृत रूप से चर्चा की. उन्होंने कहा कि महाभारत में गौ का विश्व रूप दिखाया गया है. गौ में सारे देवी देवता सन्निहित हैं. देवी देवता को पूजन करना संभव नहीं हो तो गाय की पूजा करने से 37 करोड़ देवी देवता का पूजन हो जाता है. सुश्री प्रियदर्शिनी ने गाय का स्वरूप सुरभि माता भी बताया. उन्होंने कहा कि यह सुरभि के नाम से जानी जाती है. इसे सत्य प्रजापति द्वारा उत्पन्न किया गया है. कृष्ण लीलाओं में भी सबसे ज्यादा गायों का वर्णन आया है. उन्होंने कहा कि गो रक्षा से ही व्यक्ति व देश का कल्याण संभव है. मौके पर गरीबनाथ मंदिर न्यास समिति के सचिव एनके सिन्हा, मंदिर के प्रमुख पुजारी पं.विनय पाठक, पं.कमल पाठक, डे केयर सेंटर के संचालक प्रमोद कुमार सहित आस पास के दर्जनों लोग मौजूद थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें