28.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

्नराजगीर महोत्सव में शामिल होने के लिए जिले के 50 किसान रवाना

मुजफ्फरपुर. राजगीर महोत्सव में शामिल होने के लिए जिले के 50 किसान रवाना हो गये हैं. सभी किसान मुशहरी प्रखंड के बुधनगरा व नरौली के किसान समूह के सदस्य हैं. इन किसानों का एक दिन का महोत्सव भ्रमण का कार्यक्रम है. यहां किसान पूरे बिहार से आये कृषि उत्पाद व समूह से उत्पादित वस्तुओं की […]

मुजफ्फरपुर. राजगीर महोत्सव में शामिल होने के लिए जिले के 50 किसान रवाना हो गये हैं. सभी किसान मुशहरी प्रखंड के बुधनगरा व नरौली के किसान समूह के सदस्य हैं. इन किसानों का एक दिन का महोत्सव भ्रमण का कार्यक्रम है. यहां किसान पूरे बिहार से आये कृषि उत्पाद व समूह से उत्पादित वस्तुओं की जानकारी लेंगे. फिर अपने गांव व अपने खेत में प्रयोग करेंगे. इन किसानों को शनिवार की सुबह बस से रवाना किया गया. यह जानकारी आत्मा के परियोजना उप निदेशक विनोद कुमार सिंह ने दी. उन्होंने बताया कि किसानों को लेकर कृषि विभाग (आत्मा) के दो कर्मी यहां से गये हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें