28.8 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

पंचायती राज का सपना अब तक साकार नहीं

— मुशहरी. आजादी के 67 वर्ष बाद भी पंचायती राज का सपना साकार नहीं हो सका है. वार्ड सदस्यों के मतों के बदौलत चुनाव जीतकर विधान परिषद के सदस्य ने भी कभी वार्ड सदस्यों के मान-सम्मान व अधिकार के लिए सदन में आवाज नहीं उठायी. इस बार अपने अधिकार के लिए आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे. […]

— मुशहरी. आजादी के 67 वर्ष बाद भी पंचायती राज का सपना साकार नहीं हो सका है. वार्ड सदस्यों के मतों के बदौलत चुनाव जीतकर विधान परिषद के सदस्य ने भी कभी वार्ड सदस्यों के मान-सम्मान व अधिकार के लिए सदन में आवाज नहीं उठायी. इस बार अपने अधिकार के लिए आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे. यह बात बिहार परिवर्तनकारी वार्ड सदस्य संघ के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार ने शनिवार को प्रखंड मुख्यालय में उपस्थित वार्ड सदस्यों को संबोधित करते हुए कही. उन्होंने कहा कि 19 दिसंबर को विधान सभा का घेराव को सफल बनाने की अपील की. मौके पर उप मुखिया बीएन गुप्ता, अरविंद कुमार सिंह, बाबू लाल पासवान, अनिल कुमार, देवेंद्र सहनी गोल्डेन, राजकुमारी देवी, इंदल पासवान, बिंदेश्वर सिंह आदि मौजूद थे. मुशहरी में भोला एग्रोटेक का उद्घाटन मुशहरी. प्रखंड क्षेत्र के नरौली चौक पर शनिवार को टाटा किसान किसान संसार के भोला एग्रो टेक का उद्घाटन टाटा केमिकल्स लिमिटेड के ऐरिया सेल्स मैनेजर संजीव कुमार चौधरी ने किया. मौके पर प्रोपराइटर कृष्ण कुमार पांडेय, यूपीएल के नीरज कुमार, धन्या सीड्स के शक्तिवीर सिंह, नवीन शाही, धनंजय सिंह, अरविंद कुमार सिंह, चंद्रमणि पाठक, सतीश कुमार आदि मौजूद थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें