21.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

मुशहरी में कांग्रेस ने चलाया सदस्यता अभियान

फोटो:::मुशहरी. कांग्रेस प्रखंड कमेटी की ओर से शुक्रवार को रोहुआ चौक पर सदस्यता अभियान चलाया. इस दौरान पार्टी की नीतियों से लोगों को अवगत कराया गया. जिससे प्रभावित होकर चार दर्जन युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेम कुमार सिन्हा ने कहा कि जनहित से जुडे़ […]

फोटो:::मुशहरी. कांग्रेस प्रखंड कमेटी की ओर से शुक्रवार को रोहुआ चौक पर सदस्यता अभियान चलाया. इस दौरान पार्टी की नीतियों से लोगों को अवगत कराया गया. जिससे प्रभावित होकर चार दर्जन युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेम कुमार सिन्हा ने कहा कि जनहित से जुडे़ मुद्दे को लेकर संघर्ष करें. पार्टी की नीतियों से लोगों को अवगत कराये. उन्होंने तिरहुत नहर के जीर्णोद्धार में अनियमितता को लेकर पदाधिकारी व संवेदक पर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की. वहीं सदस्यता अभियान के क्रम में प्रत्येक बूथ पर 10 यूथ को जोड़ने व सभी टोलों में सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया. मौके पर अनिल कुमार सिंह, उमेश कुमार त्रिवेदी, महेश्वर मिश्र, महेश पासवान, मनटुन सहनी, जितेंद्र राय, संगीता सिन्हा, महेंद्र राम, रामकुमार सिंह, अजीत कुमार, अमन कुमार आदि लोग मौजूद थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष कृष्ण मुरारी सिंह ने की.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें