सेना बहाली : आठ जिलों के अभ्यर्थी लगायेंगे दौड़
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Nov 2019 5:31 AM
मुजफ्फरपुर : 28 नवंबर से 12 दिसंबर के बीच चक्कर मैदान में होनेवाली आठ जिलों की सेना बहाली के लिए दौड़ की तिथि घोषित कर दी गयी है. दानापुर जेडआरओ ने गुरुवार की देर शाम इसकी आधिकारिक घोषणा की है. बहाली के पहले दिन 28 नवंबर को सोल्जर टेक्निकल पद के लिए आठाें जिले मुजफ्फरपुर, […]
मुजफ्फरपुर : 28 नवंबर से 12 दिसंबर के बीच चक्कर मैदान में होनेवाली आठ जिलों की सेना बहाली के लिए दौड़ की तिथि घोषित कर दी गयी है. दानापुर जेडआरओ ने गुरुवार की देर शाम इसकी आधिकारिक घोषणा की है.
बहाली के पहले दिन 28 नवंबर को सोल्जर टेक्निकल पद के लिए आठाें जिले मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, दरभंगा, मधुबनी व समस्तीपुर के अभ्यर्थी चक्कर मैदान में दौड़ लगायेंगे. भर्ती के दूसरे दिन सोल्जर क्लर्क / स्टोरकीपर व सोल्जर नर्सिंग सहायक पद के लिए आठों जिले के अभ्यर्थी दौड़ में शामिल होंगे. जिलेवार व पद के आधार पर भर्ती की तिथि की घोषणा होने के बाद सेना भर्ती कार्यालय (एआरओ) अपनी तैयारी को अंतिम रूप देने में जुट गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










