पति ने धोखा दिया तो महिला ने चोर-चोर बोल कर पिटवाया

Updated at : 15 Oct 2019 3:27 AM (IST)
विज्ञापन
पति ने धोखा दिया तो महिला ने चोर-चोर बोल कर पिटवाया

मुजफ्फरपुर : नगर थाना क्षेत्र के सूतापट्टी मोड़ के समीप पति की बेवफाई से आहत महिला ने चोर-चोर का हल्ला कर उसकी पिटाई करवा दी. इसके बाद पति का कॉलर पकड़ नगर थाने लाकर पुलिस के हवाले कर दिया. महिला का आरोप था कि उसका पति उसकी भाभी को भगा कर ले गया है, उसके […]

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : नगर थाना क्षेत्र के सूतापट्टी मोड़ के समीप पति की बेवफाई से आहत महिला ने चोर-चोर का हल्ला कर उसकी पिटाई करवा दी. इसके बाद पति का कॉलर पकड़ नगर थाने लाकर पुलिस के हवाले कर दिया. महिला का आरोप था कि उसका पति उसकी भाभी को भगा कर ले गया है, उसके साथ दूसरी जगह किराये के मकान में रह रहा है.

दोनों उसके मोबाइल पर साथ में फोटो भेज कर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं. वहीं, उसका पति सारे आरोपों को झुठला रहा था. दोनों पक्षों के बीच नगर थाने पर भी काफी देर तक नोक-झोंक हुई. बाद में थानेदार के आदेश के बाद दोनों पक्षों ने थाने में लिखित शिकायत दिया. महिला के पति का आरोप था कि उसकी पत्नी ने अपने मायकेवालों के साथ मिलकर चोर-चोर का हल्ला कर उसकी पिटाई कर दी. उसका मोबाइल भी तोड़ दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन