बिहार : मुजफ्फरपुर में पेट्रोल पंप कर्मियों से लाखों रुपये की लूट
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Aug 2019 10:35 PM
मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के ब्रह्मपुरा थाना अंतर्गत चांदनी चौक के समीप सोमवार को हथियारबंद अज्ञात अपराधी एक पेट्रोल पंप के दो कर्मियों से तीन लाख 87 हजार रुपये लूटकर फरार हो गये. ब्रह्मपुरा थाना अध्यक्ष उदय शंकर कुमार ने बताया, ‘‘लूट की इस वारदात को अंजाम देने वाले मोटरसाइकिल सवार अपराधियों की […]
मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के ब्रह्मपुरा थाना अंतर्गत चांदनी चौक के समीप सोमवार को हथियारबंद अज्ञात अपराधी एक पेट्रोल पंप के दो कर्मियों से तीन लाख 87 हजार रुपये लूटकर फरार हो गये. ब्रह्मपुरा थाना अध्यक्ष उदय शंकर कुमार ने बताया, ‘‘लूट की इस वारदात को अंजाम देने वाले मोटरसाइकिल सवार अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिये पुलिस की विशेष टीम का गठन किया गया है.”
ब्रह्मपुरा थाना अध्यक्ष उदय शंकर कुमार ने बताया पुलिस अपराधियों की तलाश कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










