सीएम का ओएसडी बता ठगने वाला खबड़ा से गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Aug 2019 4:55 AM
मुजफ्फरपुर :मुख्यमंत्री का ओएसडी बता कर ठगी करने वाले शशिभूषण उर्फ रत्नेश को आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने मुजफ्फरपुर पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया है. उसे सदर थाना क्षेत्र के खबड़ा से पकड़ा गया है. मूल रूप से वैशाली जिले के भगवानपुर थाने के करहरी गांव का रहने वाला शशिभूषण दो साल […]
मुजफ्फरपुर :मुख्यमंत्री का ओएसडी बता कर ठगी करने वाले शशिभूषण उर्फ रत्नेश को आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने मुजफ्फरपुर पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया है. उसे सदर थाना क्षेत्र के खबड़ा से पकड़ा गया है. मूल रूप से वैशाली जिले के भगवानपुर थाने के करहरी गांव का रहने वाला शशिभूषण दो साल से खबड़ा में किराये के मकान में रहता था. गिरफ्तारी के बाद उससे पटना में पूछताछ की जा रही है. उसके खिलाफ किशनगंज जिले के कोचाधामन के जदयू विधायक मोजाहिद आलम ने आर्थिक अपराध इकाई में प्राथमिकी दर्ज करायी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










