मुजफ्फरपुर : चार डीएसपी करेंगे शहर में किरायेदारों का वेरिफिकेशन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Feb 2019 6:31 AM

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : लॉज व मकानों में रेंट पर रहने वाले किरायेदारों के सत्यापन की जिम्मेवारी अब एसएसपी अभियान व चारों डीएसपी की होगी. एसएसपी मनोज कुमार ने उनको अलग-अलग टीम में बांट दिया है. एसएसपी अभियान विमेलश चंद्र झा सदर थाना क्षेत्र, नगर डीएसपी मुकुल कुमार रंजन नगर थाना, ब्रह्मपुरा थाना व सिकंदरपुर ओपी, डीएसपी […]

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : लॉज व मकानों में रेंट पर रहने वाले किरायेदारों के सत्यापन की जिम्मेवारी अब एसएसपी अभियान व चारों डीएसपी की होगी. एसएसपी मनोज कुमार ने उनको अलग-अलग टीम में बांट दिया है. एसएसपी अभियान विमेलश चंद्र झा सदर थाना क्षेत्र, नगर डीएसपी मुकुल कुमार रंजन नगर थाना, ब्रह्मपुरा थाना व सिकंदरपुर ओपी, डीएसपी पूर्वी गौरव पांडेय अहियापुर थाना क्षेत्र, डीएसपी पश्चिमी कृष्ण मुरारी प्रसाद काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र व डीएसपी मुख्यालय मिठनपुरा व बेला थाना क्षेत्र में अभियान चलाकर किरायेदारों का सत्यापन करेंगे.

एसएसपी ने बताया कि पांचों पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र के वार्ड पार्षद, मुखिया के साथ एक माह के भीतर बैठक कर किरायेदारों का सत्यापन करेंगे. प्रत्येक लॉज व मकान मालिक अपने यहां रहनेवाले किरायेदारों का फोटो, सही पता व उनके कार्य करने का पूरा विवरण देंगे. उनका सारा डिटेल कंप्यूटर में अपलोड किया जायेगा. इसके बाद अगर शहर में कोई क्राइम होता है व उसमें किसी किरायेदार की भूमिका सामने आती है, तो मकान मालिक पर भी कार्रवाई की जायेगी.
हुल्लड़बाजी करनेवालों पर विशेष नजर
एसएसपी ने शाम में चौक-चौराहों पर हुल्लड़बाजी करनेवालों पर भी विशेष रणनीति तैयार की है. ट्रिपल बाइक लोडिंग, अलग-अलग कलर से बाल रंगाकर चलनेवाले, कान में कुंडल पहनेवालों पर विशेष नजर रखी जायेगी. एसएसपी अभियान भगवानपुर चौक व उसके आसपास के क्षेत्र, डीएसपी मुख्यालय जुब्बा सहनी पार्क व मॉल एरिया, डीएसपी नगर लक्ष्मी चौक से बैरिया गोलंबर व सिकंदरपुर एरिया. डीएसपी पूर्वी जीरोमाईल से झपहां एरिया, डीएसपी पश्चिमी कच्ची-पक्की चौक से मिठनपुरा चौक क्षेत्र में नजर रखेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन