मुजफ्फरपुर : अहियापुर में माइक्राे फाइनांस कंपनी से पांच मिनट में नौ लाख लूटे

मुजफ्फरपुर : अहियापुर थाना क्षेत्र के बाड़ा जगन्नाथ गांव स्थित भारत माइक्रो फाइनांस कंपनी आतंकी हमला . संजय मसौढ़ी के तारेगना मठ व रतन ठाकुर भागलपुर के थेके कार्यालय से गुरुवार की शाम अपराधियों ने पिस्टल के बल पर नौ लाख रुपये लूट लिये. काले व लाल रंग की पल्सर बाइक से पहुंचे नकाबपोश बदमाश […]
मुजफ्फरपुर : अहियापुर थाना क्षेत्र के बाड़ा जगन्नाथ गांव स्थित भारत माइक्रो फाइनांस कंपनी आतंकी हमला . संजय मसौढ़ी के तारेगना मठ व रतन ठाकुर भागलपुर के थेके कार्यालय से गुरुवार की शाम अपराधियों ने पिस्टल के बल पर नौ लाख रुपये लूट लिये. काले व लाल रंग की पल्सर बाइक से पहुंचे नकाबपोश बदमाश पांच मिनट के अंदर वारदात को अंजाम देकर बखरी की ओर भाग निकले. घटना की सूचना पर नगर डीएसपी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच मामले की छानबीन की.
अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर थाना क्षेत्र की घेराबंदी कर वाहन जांच शुरू दी गयी. बताया जाता है कि कंपनी प्रबंधन ने न कार्यालय में गार्ड रखा था और न ही सीसीटीवी कैमरा लगाया था गुरुवार को फील्ड से आता था साप्ताहिक कनेक्शन भारत माइक्रो फाइनांस कंपनी का कार्यालय पिछले 12 साल से बड़ा जगन्नाथ गांव में चल रहा है.
यह कंपनी गांव-गांव घूम कर महिलाओं को ग्रुप में लोन देती है. गुरुवार को फील्ड से साप्ताहिक कलेक्शन आता था. इस सप्ताह का कलेक्शन इक्ठ्ठा करके शाम चार बजे ही एजेंट ऑफिस लौटा था. आधा घंटे बाद ही बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया. पुलिस की मानें तो अपराधियों को फाइनांस कंपनी की पूरी जानकारी पहले से ही थी.
लूट के दौरान अपराधी जिस तरह से बातचीत कर रहे थे. उससे स्थानीय गिरोह पर संदेह हो रहा है. हाल में जेल से छूटे अपराधियों की कुंडली खंगाली जा रही हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




