मोतीपुर से गिरफ्तार जियालाल, तीन गये जेल

Updated at : 26 Jun 2014 10:52 AM (IST)
विज्ञापन
मोतीपुर से गिरफ्तार जियालाल, तीन गये जेल

मुजफ्फरपुर: आयुष अपहरण कांड में फरार मोतीपुर के जियालाल राय को विशेष पुलिस टीम ने मंगलवार की रात ही उसके घर पर छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया. दिन में छापेमारी के दौरान वह फरार हो गया था. उसने पुलिस को बताया कि नरेश पासवान का मोतीपुर बाजार में ही चश्मे की दुकान है. वहीं भी […]

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर: आयुष अपहरण कांड में फरार मोतीपुर के जियालाल राय को विशेष पुलिस टीम ने मंगलवार की रात ही उसके घर पर छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया. दिन में छापेमारी के दौरान वह फरार हो गया था. उसने पुलिस को बताया कि नरेश पासवान का मोतीपुर बाजार में ही चश्मे की दुकान है.

वहीं भी एक व्यवसायी के घर काम करता है. इसी दौरान उससे जान पहचान हुई थी. उसने एक बच्चे देने की बात कही थी. जमीन व तीस हजार रुपये में सौदा तया हुआ था. इधर, बुधवार को तीनों से पूछताछ के बाद मिठनपुरा पुलिस ने जियालाल, नरेश पासवान व गरीबनाथ को जेल भेज दिया.

22 जून को चर्च रोड पासवान टोला से आयुष का अपहरण कर लिया गया था. घटना के बाद लोगों ने लगातार दो दिनों तक पानी टंकी चौक को जाम कर दिया. आयुष की बरामदगी के बाद विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें एडिशनल एसपी राजीव रंजन, नगर डीएसपी अनिल कुमार सिंह, मिठनपुरा थानाध्यक्ष किरण कुमार, बेला के अपर थानाध्यक्ष कैप्टन शहनवाज, एसआइटी प्रभारी शैलेंद्र कुमार सिंह व अमित कुमार को शामिल किया गया. हिरासत में नरेश पासवान व गरीब नाथ पासवान से पुलिस ने कड़ी पूछताछ की. दोनों ने बताया कि आयुष को जयलाल के हाथों बेच दिया गया है. सूचना मिलते ही विशेष टीम मोतीपुर पहुंच गयी. पुलिस को देख जयलाल की पत्नी बच्चे को लेकर रेलवे लाइन की तरफ भाग चली थी, लेकिन पुलिस टीम ने उसका पीछा किया. रेलवे लाइन के किनारे वह बच्चे को फेंक कर फरार हो गयी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन