पॉक्सो कोर्ट में मधु और अश्विनी की हुई पेशी

Updated at : 22 Nov 2018 3:47 AM (IST)
विज्ञापन
पॉक्सो कोर्ट में मधु और अश्विनी की हुई पेशी

मुजफ्फरपुर : बालिका गृह कांड के मुख्य आरोपित ब्रजेश ठाकुर की खास राजदार शाइस्ता परवीन उर्फ मधु और अश्विनी को सीबीआई ने पांच दिनों के लिए रिमांड पर लिया है. लंबे समय से भूमिगत मधु मंगलवार को खुद ही सीबीआई के समक्ष हाजिर हुई थी, जबकि अश्विनी को सीबीआई की टीम ने उसके घर से […]

विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : बालिका गृह कांड के मुख्य आरोपित ब्रजेश ठाकुर की खास राजदार शाइस्ता परवीन उर्फ मधु और अश्विनी को सीबीआई ने पांच दिनों के लिए रिमांड पर लिया है. लंबे समय से भूमिगत मधु मंगलवार को खुद ही सीबीआई के समक्ष हाजिर हुई थी, जबकि अश्विनी को सीबीआई की टीम ने उसके घर से गिरफ्तार किया था.
बुधवार को सीबीआई के इंस्पेक्टर कुमार अभिनव पुलिस बल के साथ दोनों को लेकर पॉक्सो कोर्ट में पहुंचे. सीबीआई की ओर से दोनों को सात दिनों के रिमांड पर लेने के लिए आवेदन दिया गया. सुनवाई के बाद कोर्ट ने पांच दिनों के रिमांड पर लेने का आदेश दिया.
रिमांड पर लेने के बाद सीबीआई दोनों को लेकर कैंप कार्यालयं पहुंची, जहां उनसे पूछताछ हो रही है. इससे पूर्व सीबीआई ने दोनों की चिकित्सकीय जांच सदर अस्पताल में करायी.
इस दौरान सदर अस्पताल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी थी. सीबीआई ने फकुली ओपी क्षेत्र के फतेहपुर स्थित ससुराल से अश्विनी को भी गिरफ्तार किया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन