जेल में छापेमारी, सूरजा के वार्ड से मिली मोबाइल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Sep 2016 6:21 AM
मुंगेर : जेल में बंद मोस्ट वांटेड अपराधियों द्वारा शहर के व्यवसायी व आम लोगों से मांगी जा रही रंगदारी की सुराग तलाशने के लिए पुलिस व प्रशासन की टीम सोमवार की देर शाम मंडल कारा में छापेमारी अभियान शुरू किया. छापेमारी का नेतृत्व सदर अनुमंडल पदाधिकारी डॉ कुंदन कुमार व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ललित […]
मुंगेर : जेल में बंद मोस्ट वांटेड अपराधियों द्वारा शहर के व्यवसायी व आम लोगों से मांगी जा रही रंगदारी की सुराग तलाशने के लिए पुलिस व प्रशासन की टीम सोमवार की देर शाम मंडल कारा में छापेमारी अभियान शुरू किया. छापेमारी का नेतृत्व सदर अनुमंडल पदाधिकारी डॉ कुंदन कुमार व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ललित मोहन शर्मा कर रहे हैं. पुलिस को कुख्यात अपराधी सूरजा उर्फ झरकहवा के वार्ड 11 से दो मोबाइल, तीन सिम व पांच पुरिया गांजा मिला है.
समाचार प्रेषण तक छापेमारी जारी थी. जानकारी के अनुसार पुलिस व टीम रात लगभग आठ बजे जेल पहुंची. वैसे वार्डों की गहन तलाशी ली जहां मोस्ट वांटेड अपराधी को रखा गया है. बताया जाता है कि पुलिस अधिकारियों का टारगेट प्रशांत मिश्रा, सूरज उर्फ झरकहवा, पवन मंडल व अमित मंडल है. चूंकि पिछले एक सप्ताह के दौरान शहर के एक बड़े हार्डवेयर व्यवसायी से प्रशांत मिश्रा के नाम पांच लाख रुपये रंगदारी की मांग की गयी है.
तो दूसरी ओर एक आइटीसी कर्मी से भी दो लाख रंगदारी मांगी गयी है. मुंगेर पुलिस को यह भी सूचना है कि जेल में बंद अपराधी शहर के विभिन्न व्यवसायियों को फोन कर रंगदारी की राशि वसूल रहे हैं. जिसमें कई मामले पुलिस में दर्ज भी नहीं हो पाते. जिला पदाधिकारी उदय कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक आशीष भारती के निर्देश के आलोक में यह छापेमारी प्रारंभ की गयी है जो समाचार लिखे जाने तक जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










