मुंगेर की सड़कों पर फुटपाथी व ठेला वाले दुकानदारों का कब्जा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Aug 2016 3:23 AM
मुंगेर : मुंगेर शहर की मुख्य सड़कों पर फुटपाथी एवं ठेला वाले दुकानदारों का कब्जा है. जिसके कारण मुख्य सड़क सुकुड़ती जा रही है. उपर से ठेला वाले दुकानदार अपना ठेला को बीच सड़क पर ही लगा कर कारोबार को अंजाम देते हैं. इसके कारण आवागम में परेशानी हमेशा बनी रहती है. इतना ही नहीं […]
मुंगेर : मुंगेर शहर की मुख्य सड़कों पर फुटपाथी एवं ठेला वाले दुकानदारों का कब्जा है. जिसके कारण मुख्य सड़क सुकुड़ती जा रही है. उपर से ठेला वाले दुकानदार अपना ठेला को बीच सड़क पर ही लगा कर कारोबार को अंजाम देते हैं. इसके कारण आवागम में परेशानी हमेशा बनी रहती है. इतना ही नहीं कोई भी राहगीर व वाहन चालक इनको हटने के लिए नहीं कहते है बल्कि खुद मार्ग बदल लेते है. कोतवाली रोड़, एक नंबर ट्रैफिक,
राजीव गांधी चौक एवं बाबू बीर कुंवर सिंह पार्क तक फुटपाथ को सब्जी व फल विक्रेताओं ने अपने कब्जे में ले लिया है. सड़कों के दोनों हिस्सों पर दुकान लगा देते हैं. इतना ही नहीं ठेला पर सब्जी व फल बेचने वाले बीच सड़क पर ही ठेला लगा देते हैं. मानों यह सड़क नहीं बल्कि सब्जी मंडी हो. यह हाल मात्र इन्हीं सड़कों का नहीं है. बल्कि पूरबसराय से लेकर एक नंबर ट्रैफिक तक यही हाल है. मुख्य सड़क से चार चक्का वाहन लेकर गुजरना भी लोगों के लिए मुश्किल भरा होता है. मोटर साइकिल चालक एवं ठेला वालों से रोजाना किच-किच होना आम बात हो गयी है.
सड़कों पर ठेला लगा कर बेचने वाले युवक काफी मनचले भी हैं. मुंगेर में सड़कों पर से अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर कोई पहल नहीं किया जा रहा है. कहा जाता है कि संबंधित थाना, ट्रैफिक पुलिस एवं नगर निगम के तसीली करने वाले रोजाना इन दुकानदार से तसीली करते है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










