पंचायती के दौरान दो पक्षों में मारपीट, राइफल जब्त
मुंगेर: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सुजावलपुर में रविवार की देर शाम पंचायती करने के दौरान दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई. दोनों पक्षों की ओर से गोली चलने की भी सूचना है. मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचायत समिति सदस्य फैजी अली उर्फ पिंकु का राइफल भी जब्त किया है. जिसे बाद में लौटा दिया […]
जिसका पंचायत करने गांव के ही शाहिन रजा उर्फ चिंटु को बुलाया गया. जब चिंटू पंचायत करने पहुंचा तो पंचायत समिति सदस्य फैजी अली उर्फ पिंकू और उसे परिवार वाले ने विरोध किया कि मेरे घर के बगल का मामला है तुम पंचायत करने वाले कौन हो. जिसको लेकर दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी और हवा में गोलियां भी चली. घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी थानाध्यक्ष प्रियरंजन दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने पिंकू के लाइसेंसी राइफल को जब्त कर लिया.
थानाध्यक्ष ने कहा कि विरोधी द्वारा आरोप लगाया गया था कि राइफल से गोलीबारी की गयी. लेकिन जांच में पाया गया कि राइफल से कोई गोली नहीं चली है. जिसके कारण राइफल को लौटा दिया गया. उन्होंने बताया कि मो. इशू ने थाने में आवेदन देकर पिंकू एवं अन्य को अभियुक्त बनाया है. जबकि नाजिरा द्वारा दिये गये आवेदन में चिंटू व अन्य को अभियुक्त बनाया गया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










