उद्घाटन के 20 दिन बाद ही थाना भवन में ही आयी दरार
तारापुर: अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस तारापुर में मॉडल थाना भवन का निर्माण किया गया और पिछले 18 मई को राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना से ही कई पुलिस भवनों के उद्घाटन के दौरान तारापुर थाना भवन का भी उद्घाटन किया. लेकिन महज बीस दिन में ही नवनिर्मित भवन के कई कमरे में दरारें […]
बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम पटना द्वारा थाना भवन का निर्माण लगभग 80 लाख की लागत से कराया गया और भवन को हैंड ओवर भी नहीं किया गया. हाल यह है कि भवन की दीवार में दरारें आ गयी और कई कमरों में पानी का रिसाव भी होने लगा है. द्वितीय मंजिल के कई कमरे दरक गये हैं और तीसरे मंजिल के छत की सतह में भी दरारें आ गयी है.
रिकॉर्ड रूम जहां पुलिस विभाग के महत्वपूर्ण दस्तावेज रखे जायेंगे वहां भी पानी का रिसाव हो रहा है. कई कमरों में तो पानी का जलजमाव की स्थिति है. समरसेबल चलने पर दीवार के अंदर लगे पाइप से भी पानी का रिसाव होता है. संवेदक द्वारा विभाग को भवन हैंड ओवर भी नहीं किया गया है. थानाध्यक्ष शशिकांत सिन्हा ने बताया कि भवन के कई हिस्से दरक गये हैं और कई स्तर पर समस्या है. इस संदर्भ में पुलिस अधीक्षक को रिपोर्ट भेज दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










