भीषण गर्मी के कारण एक बार फिर बदला स्कूल टाइम

Updated at : 02 Jul 2019 8:00 AM (IST)
विज्ञापन
भीषण गर्मी के कारण एक बार फिर बदला स्कूल टाइम

मुंगेर : भीषण गर्मी और आसमान से बरस रही आग के कारण एक बार पुन: जिले में संचालित सरकारी और गैर सरकारी विद्यालय के टाइम में फेर बदल किया गया है. ताकि हीट स्ट्रोक का शिकार होने से बच्चों को बचाया जा सके. शिक्षा विभाग द्वारा जारी नये आदेश के मद्देनजर विद्यालय शनिवार तक सुबह […]

विज्ञापन

मुंगेर : भीषण गर्मी और आसमान से बरस रही आग के कारण एक बार पुन: जिले में संचालित सरकारी और गैर सरकारी विद्यालय के टाइम में फेर बदल किया गया है. ताकि हीट स्ट्रोक का शिकार होने से बच्चों को बचाया जा सके. शिक्षा विभाग द्वारा जारी नये आदेश के मद्देनजर विद्यालय शनिवार तक सुबह 6 बजे से पूर्वाह्न 11 बजे तक ही संचालित होगा.

जिले में भीषण गर्मी और लू के कारण विद्यालय में पढ़ने वालों बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है. अधिकांश बच्चे साइकिल, रिक्शा, ऑटो एवं पैदल विद्यालय जाते हैं. विद्यालय अवधि भी किसी विद्यालय का सुबह 7:30 से अपराह्न 11:20 तक तो किसी विद्यालय में छुट्टी का टाइम अपराह्न 1:40 तक है.
ऐसी परिस्थिति में बच्चे दोनों टाइम धूप की पकड़ में आ जाते थे. बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश कुमार चौधरी ने सभी सरकारी एवं गैर सरकार प्राथमिक, मध्य, उच्च और उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य को एक नोटिस भेजा है. जिसमें कहा गया है कि विद्यालय प्रात: कालीन सुबह 6 बजे खुलेगा और पूर्वाह्न 11 बजे तक संचालित होगा. इसका अनुपालन सुनिश्चित किया जाये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन