छापेमारी में 22 बोतल विदेशी व 100 पाउच देसी शराब बरामद

मुंगेर : नया रामनगर थाना पुलिस ने शनिवार को नौवागढ़ी राय पोखर गांव निवासी कुलो मंडल के घर पर छापेमारी की. इस दाैरान 22 बोतल विदेशी व 100 पाउच देसी मशालेदार शराब के साथ कुलो मंडल को गिरफ्तार किया. प्राप्त समाचार के अनुसार नया रामनगर थानाध्यक्ष विंदेश्वरी यादव को गुप्त सूचना मिली कि कुलो मंडल […]
मुंगेर : नया रामनगर थाना पुलिस ने शनिवार को नौवागढ़ी राय पोखर गांव निवासी कुलो मंडल के घर पर छापेमारी की. इस दाैरान 22 बोतल विदेशी व 100 पाउच देसी मशालेदार शराब के साथ कुलो मंडल को गिरफ्तार किया. प्राप्त समाचार के अनुसार नया रामनगर थानाध्यक्ष विंदेश्वरी यादव को गुप्त सूचना मिली कि कुलो मंडल अपने घर से प्रतिबंधित शराब का कारोबार करता है. पुलिस ने उसके घर छापेमारी कर रॉयल स्टेग कंपनी के 375 एमएल का 10 बोतल व 180 एमएल का 22 बोतल विदेशी शराब बरामद किया. उसके घर से 200 एमएल की 100 पाउच देसी मशालेदार शराब भी बरामद हुई. गिरफ्तार कुलो को जेल भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










