200 बोतल नेपाली शराब के साथ कारोबारी धराया

राजनगर : थाना पुलिस ने मंगलवार की रात थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर में छापेमारी कर 200 बोतल नेपाली शराब के साथ शराब एक कारोबारी रामलोचन सहनी को गिरफ्त में ले लिया है. थाना पुलिस के अनुसार छापेमारी उत्पाद विभाग की द्वारा दी गयी गुप्त सूचना पर की गयी है. शराब कारोबारी रामलोचन सहनी ने बरामद […]
राजनगर : थाना पुलिस ने मंगलवार की रात थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर में छापेमारी कर 200 बोतल नेपाली शराब के साथ शराब एक कारोबारी रामलोचन सहनी को गिरफ्त में ले लिया है. थाना पुलिस के अनुसार छापेमारी उत्पाद विभाग की द्वारा दी गयी गुप्त सूचना पर की गयी है. शराब कारोबारी रामलोचन सहनी ने बरामद
शराब की बोतलों को अपनी गुमटी के अंदर बोरे में छुपा कर रखा था. शराब बरामदगी के संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष बैजू कुमार के अनुसार बरामद शराब की कुल मात्रा 36 लीटर है. उन्होंने बताया कि इस मामले में स्वयं मेरे बयान पर कांड अंकित किया गया है. शराब के कारोबारी रामलोचन सहनी को जेल भेजा जा रहा है.छापेमारी में प्रभारी थानाध्यक्ष बैजू कुमार सहित कई लोग शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










