मां जानकी के जन्मस्थल पर बनेगा भव्य मंदिर

Updated at :07 May 2017 7:24 AM
विज्ञापन
मां जानकी के जन्मस्थल पर बनेगा भव्य मंदिर

मधुबनी : मां जानकी के जन्म स्थल सीतामढ़ी के पुनौराधाम को देश के मानचित्र पर पुनर्स्थापित किया जाएगा. मां जानकी के जन्म स्थल पर भव्य मंदिर का निर्माण के लिए प्रयास प्रारंभ हो चुका है. उक्त बातें भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह सांसद प्रभात झा ने शनिवार को प्रेस वार्ता में कही. श्री झा ने […]

विज्ञापन

मधुबनी : मां जानकी के जन्म स्थल सीतामढ़ी के पुनौराधाम को देश के मानचित्र पर पुनर्स्थापित किया जाएगा. मां जानकी के जन्म स्थल पर भव्य मंदिर का निर्माण के लिए प्रयास प्रारंभ हो चुका है. उक्त बातें भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह सांसद प्रभात झा ने शनिवार को प्रेस वार्ता में कही. श्री झा ने कहा कि मां जानकी विश्व की एक मात्र पूजनीय महिला हैं, जो मिट्टी के गर्भ से जन्मी थी. उन्होंने कहा कि राम का अस्तित्व मां सीता के बिना अधूरा है.

उन्होंने कहा कि माता सीता का जन्म स्थल विवाद रहित है. इस स्थान पर भव्य मंदिर का निर्माण के लिए वे भारत सरकार के कला एवं संस्कृति मंत्रालय से एक उच्च स्तरीय टीम को उस स्थान पर जाकर जांच कर मंदिर निर्माण की मांग की है. श्री झा ने कहा कि अगले वर्ष 24 अप्रैल से मां जानकी के जन्म भूमि पर भव्य मंदिर निर्माण के लिए अभियान चलाएंगे. श्री झा ने कहा कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, लोक सभाध्यक्ष सुमित्रा महाजन समेत देश के हर महिला सांसद को पुनौराधाम आने के लिए आमंत्रित करेंगे. श्री झा ने कहा कि इस कार्य में दलगत भावना से उपर उठकर लोग आगे आये.

उन्होंने कहा कि राज्य की सनातन संस्कृति की उपेक्षा नहीं होनी चाहिए. इसे धर्म के नजरिये से नहीं, बल्कि अपनी पौराणिक संस्कृति के उत्थान के नजरिए से देखना होगा. आयोध्या, सीतामढ़ी व जनकपुर धाम का एक रामायण सर्किट के निर्माण की दिशा में यह प्रयास लगातार जारी रहेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन