हत्या मामले में दो भाई दोषी करार

मधुबनी : घोघरडीहा थाना क्षेत्र के सपहा टोल के नजदीक करीब सात वर्ष पूर्व चर्चित ललित नारायण चौधरी हत्या कांड में त्वरित न्यायालय प्रथम ने दो को दोषी करार दिया है. दोनों पक्षों के दलील सुनने के बाद त्वरित न्यायालय प्रथम के न्यायाधीश विनय कुमार सिंह ने सुनवाई करते हुए रूद्रपुर थाना क्षेत्र के ननौर […]
मधुबनी : घोघरडीहा थाना क्षेत्र के सपहा टोल के नजदीक करीब सात वर्ष पूर्व चर्चित ललित नारायण चौधरी हत्या कांड में त्वरित न्यायालय प्रथम ने दो को दोषी करार दिया है. दोनों पक्षों के दलील सुनने के बाद त्वरित न्यायालय प्रथम के न्यायाधीश विनय कुमार सिंह ने सुनवाई करते हुए रूद्रपुर थाना क्षेत्र के ननौर टोले डुमरियाही निवासी आरोपी दिनेश यादव व गणेश यादव को दफा 302 भा.द.वि में दोषी पाया है. सजा के बिंदु पर नौ मई को सुनवाई होगी. वही उक्त कांड एक अभियुक्त उमेश यादव को न्यायालय ने साक्ष्य के अभाव में रिहा कर दिया. अभियोजन की ओर से लोक अभियोजक राजेंद्र राय व सूचक के अधिवक्ता राजेन्द्र तिवारी ने बहस की.
वहीं बचाव पक्ष से वरीय अधिवक्ता कमल नारायण यादव ने बहस किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










