रबी की फसल के नुकसान की आशंका

Updated at :21 Mar 2017 1:41 AM
विज्ञापन
रबी की फसल के नुकसान की आशंका

मधेपुर : प्रखंड सहित आसपास के क्षेत्रों में सोमवार शाम लगभग चार बजे बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई . क्षेत्र में कहीं ज्यादा तो कहीं कम ओलावृष्टि होने की सूचना है़ इस ओलावृष्टि की कारण विभिन्न पंचायतों में किसानों के खेतों में लगी रबी फसल को काफी नुकसान पहुंचा है. कई गांवों में ओलावृष्टि के […]

विज्ञापन

मधेपुर : प्रखंड सहित आसपास के क्षेत्रों में सोमवार शाम लगभग चार बजे बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई . क्षेत्र में कहीं ज्यादा तो कहीं कम ओलावृष्टि होने की सूचना है़ इस ओलावृष्टि की कारण विभिन्न पंचायतों में किसानों के खेतों में लगी रबी फसल को काफी नुकसान पहुंचा है. कई गांवों में ओलावृष्टि के कारण अधिक तो कई गांवों में आंशिक रूप से रबी फसल को नुकसान होने की सूचना है़ सीपीएम अंचल मंत्री राम नारायण यादव एवं जद यू नेता ज्योति झा ने बताया कि कोसी दियारा क्षेत्र के बकुआ,

भरगामा, टेंगराहा, ललवारही, बेली टोला, बाडाराही आदि गांवों में ओलावृष्टि के कारण रबी फसल को भारी नुकसान पहुंचा है .इसके अलावे बांकी, भीठभगवानपुर, वीरपुर, भेजा, नीमा गांव सहित अन्य गांवों में ओलावृष्टि के कारण फसल की क्षति हुई है अंचल मंत्री राम नारायण यादव, जदयू नेता ज्योति झा, सुधाकर झा आदि ने ओलावृष्टि से हुई फसल क्षति मुआवजा की मांग सरकार एवं प्रशासन से की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन