कीचड़ से शहर में चलना दूभर

मधुबनी : शहर मुख्यालय सहित पूरे जिले भर में शुक्रवार की रात से लेकर शनिवार को दिन भर हल्की बूंदा – बांदी होती रही. जिस कारण शहर में चलने लायक नहीं रहा. होली पर्व को लेकर खरीदारी के लिए आये लोगों को काफी परेशानी हुई. शहर का मुख्य बाजार कीचर से पटा था. गिलेशन बाजार, […]
मधुबनी : शहर मुख्यालय सहित पूरे जिले भर में शुक्रवार की रात से लेकर शनिवार को दिन भर हल्की बूंदा – बांदी होती रही. जिस कारण शहर में चलने लायक नहीं रहा. होली पर्व को लेकर खरीदारी के लिए आये लोगों को काफी परेशानी हुई. शहर का मुख्य बाजार कीचर से पटा था. गिलेशन बाजार, सब्जी बाजार, बाटा चौक आदि जगहों की स्थिति नारकीय बनी हुई थी. शहर में कई जगहों पर नाला का गंदा पानी सड़कों पर जमा हो गया. जाम परे नाल मुसीबत बना हुआ है.
प्राय: शहर के सभी नाले जाम परे हुए है. शहर का कई ऐसा सड़क है जहां सालों भर वर्षा का पानी जमा है. कुछ वीआइपी इलाकों को छोड़ दे तो शहर की सड़कें भगवान भरोसे हैं. यहां ना तो नगर परिषद द्वारा सफाई के लिए कर्मी पहुंचते है. इसके लिए सीधे तौर पर नप प्रशासन को दोषी ठहराया जा सकता. उन्हें पूरी तरह से कर्मियों द्वारा सही जानकारी दी जाती. स्वच्छता निरीक्षक व वार्ड जमादार ना ही वार्ड का ना ही सही जानकारी देते और ना ही निरीक्षण ही करते.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










