बेहाल रहे स्कूली बच्चे

मधुबनी : रसोइया संघ अपनी मांगों को मनाने के लिये सड़क जाम कर नारेबाजी करती रहीं,तो दूसरी ओर प्रशासन मौन रहा. लोग भी दूसरा रास्ता खोज अपने अपने गंतव्य की ओर जाने की कोशिश में जुटे रहे. पर इस सबके बीच मासूम छोटे छोटे स्कूली छात्र घंटों बेहाल रहे. जिस समय समाहरणालय के सामने रसोईया […]
मधुबनी : रसोइया संघ अपनी मांगों को मनाने के लिये सड़क जाम कर नारेबाजी करती रहीं,तो दूसरी ओर प्रशासन मौन रहा. लोग भी दूसरा रास्ता खोज अपने अपने गंतव्य की ओर जाने की कोशिश में जुटे रहे. पर इस सबके बीच मासूम छोटे छोटे स्कूली छात्र घंटों बेहाल रहे. जिस समय समाहरणालय के सामने रसोईया संघ ने मांगों को लेकर सड़क जाम कर दिया था, उसी समय विभिन्न स्कूलों में छुट्टी भी हो चुकी थी. छात्रों को वापस उनके घर तक विद्यालय प्रबंधन द्वारा रिक्शा व बस का इंतजाम किया गया था. छात्र किसी बस में सवार थे तो किसी रिक्शा पर. सड़क जाम आंदोलन से अंजान ये बच्चे भूख प्यास से रो रहे थे.
पर ना तो सड़क जाम करने वालों पर ही इनके रूलाई का कोई असर पड़ रहा था और ना ही प्रशासनिक अधिकारियों पर ही. करीब दो घंटे तक सड़क जाम में ये बच्चे फंसे रहे. इस बीच निर्धारित समय पर घर नहीं पहुंचने पर इन बच्चों के अभिभावक भी बेहाल रहे. विद्यालय प्रशासन का फोन भी घन घना रहा था. हर कोई अपने बच्चों के आने में विलंब की जानकारी लेने में जुटा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










