ड्रोन से होगी शृंखला की निगरानी

मधुबनी : शराब बंदी अभियान को सफल बनाने के लिए द्वितीय चरण के जागरुकता अभियान को लेकर 21 जनवरी को जिला सहित सहित पूरे राज्य में बनने वाले मानव शृंखला की तैयारी का जायजा अब ड्रोन कैमरा की नजर से होगा. यह कैमरा सोमवार को ही जिले में आ जायेगा. अगले चार दिनों तक अनुमंडल […]
मधुबनी : शराब बंदी अभियान को सफल बनाने के लिए द्वितीय चरण के जागरुकता अभियान को लेकर 21 जनवरी को जिला सहित सहित पूरे राज्य में बनने वाले मानव शृंखला की तैयारी का जायजा अब ड्रोन कैमरा की नजर से होगा. यह कैमरा सोमवार को ही जिले में आ जायेगा. अगले चार दिनों तक अनुमंडल व प्रखंड स्तर पर मानव शृंखला को लेकर हो रही तैयारी किस प्रकार हो रही है जिला प्रशासन मुख्यालय में देख सकेंगे. इसके बाद मानव शृंखला की पूरी तसवीर ड्रोन कैमरा से ही ली जायेगी. इस तस्वीर को सीएम देखेंगे और फिर यह तय होगा कि किस जिले ने सबसे बेहतर मानव शृंखला बनायी है. उसे पुरस्कृत भी किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










