मकर संक्रांति को लेकर सजीं तिलकुट की दुकानें
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :04 Jan 2017 5:06 AM
विज्ञापन

मधुबनी : नये साल के आगमन के साथ ही मकर संक्रांति को लेकर मुख्यालय सहित जिले भर के कस्बाई एवं ग्रामीण क्षेत्र के बाजारों में तिलकुट की दुकानें सज गयी हैं. शहर के सभी प्रमुख चौराहों पर इन दिनों रेडिमेट तिलकुट की दुकानें लगी रहती हैं. इसके साथ ही शहर की गलियों में आकर्षक ठेले […]
विज्ञापन
मधुबनी : नये साल के आगमन के साथ ही मकर संक्रांति को लेकर मुख्यालय सहित जिले भर के कस्बाई एवं ग्रामीण क्षेत्र के बाजारों में तिलकुट की दुकानें सज गयी हैं. शहर के सभी प्रमुख चौराहों पर इन दिनों रेडिमेट तिलकुट की दुकानें लगी रहती हैं. इसके साथ ही शहर की गलियों में आकर्षक ठेले पर तिलकुट वाले फेरी लगाते रहते हैं. जहां, हर उम्र और तबके के लोग अपनी जेब के अनुसार खरीदारी करते हैं. फैशन के युग में रेडिमेट तिलकुट का क्रेज बढ़ता जा रहा है.
250 रुपये किलो तक बिक रहा तिलकुट : बाजार में कई प्रकार के तिलकुट बनकर तैयार है. दुकानदार बताते हैं कि तिलकुट 80 रुपये प्रति किलो से लेकर 250 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है.
वहीं 250 ग्राम, आधा किलो एवं एक किलो के पैक में बाजार में सफेद तिलकुट उपलब्ध है. साथ ही ग्राहकों की मांग पर सीसे के बक्से में बंद पैक रहित तिलकुट सौ दो सौ ग्राम भी मिल रहा है.
यहां बिक रहा तिलकुट
शहर के गिलेशन बाजार, बाटा चौक, गंगासागर चौक, शंकर चौक, तिलक चौक, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन चौक, चभच्चा मोड़, चूड़ी बाजार, गांधी चौक, कॉलेज रोड, थाना मोड़, जलधारी चौक, कोतवाली चौक सहित प्राय: सभी प्रमुख चौक चौराहे पर तिलकुट का ठेला लगा हुआ है. जहां, ग्राहक इच्छानुसार खरीदारी कर रहे हैं.
बाटा चौक के समीप तिलकुट की सजी दुकान .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










