150 बोतल शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Nov 2016 4:50 AM

विज्ञापन

हरलाखी : प्रखंड के इंडो नेपाल बार्डर पर एसएसबी 14 वीं बटालियन पिपरौन कैंप के जवानों ने 150 बोतल शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. तस्कर की पहचान हरलाखी थाना क्षेत्र के दुर्गापट्टी निवासी अनील माली के रूप में की गयी है. कैंप इंचार्ज संपत सिंह राठौर ने बताया कि तस्कर नेपाल […]

विज्ञापन

हरलाखी : प्रखंड के इंडो नेपाल बार्डर पर एसएसबी 14 वीं बटालियन पिपरौन कैंप के जवानों ने 150 बोतल शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. तस्कर की पहचान हरलाखी थाना क्षेत्र के दुर्गापट्टी निवासी अनील माली के रूप में की गयी है.

कैंप इंचार्ज संपत सिंह राठौर ने बताया कि तस्कर नेपाल से शराब लेकर दुर्गापट्टी सीमा के रास्ते भारत सीमा में प्रवेश कर रहा था. जहां सीमा पर तैनात एसएसबी जवानों ने गश्ती के दौरान शराब के साथ उसे गिरफ्तार कर लिया. शराब व तस्कर को उत्पाद पुलिस के हवाले कर दी गई है. वहीं दूसरी ओर महादेपट्टी कैंप के जवानों ने भी तस्करी के 40 हजार रुपये मूल्य के जूते व चप्पल जब्त कर पिपरौन कस्टम के हवाले कर दिया.
शराब के साथ दो पकड़ाये : लदनियां . प्रखंड मुख्यालय स्थित मुख्य बाजार के गांधी चौक से पुलिस ने शनिवार को देर शाम 18 लीटर के
60 बोतल देशी शराब समेत एक
वाइक के साथ दो युवक को गिरफ्तार किया है.
जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष पंकज आनंद ने बताया कि नेपाल से देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया दोनो युवक फुलपरास थाना के प्रभाष कुमार शर्मा और राजकुमार यादव हैं. जिसके विरुद्ध कांड संख्या 145/16 दर्ज कर रविवार को न्यायिक हिरासत में मधुबनी भेज दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन