जरूरत के हिसाब से नहीं मिल रही राशि

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Nov 2016 5:54 AM

विज्ञापन

मधुबनी : प्रधान डाकघर में गुरुवार भी बैंक द्वारा आवश्यकता के अनुसार राशि नहीं दिया गया. डाकघर में सुबह से ही लोगों का भीड़ लग गया. रुपया बदलवाने के लिए ज्यादा लोग गांव से आए थे. ग्रामीण इलाका से आये लोगों का कहना था कि रुपया के कारण घर का काम काज नहीं हो रहा […]

विज्ञापन

मधुबनी : प्रधान डाकघर में गुरुवार भी बैंक द्वारा आवश्यकता के अनुसार राशि नहीं दिया गया. डाकघर में सुबह से ही लोगों का भीड़ लग गया. रुपया बदलवाने के लिए ज्यादा लोग गांव से आए थे. ग्रामीण इलाका से आये लोगों का कहना था कि रुपया के कारण घर का काम काज नहीं हो रहा है. जितवारपुर के चंदेश्वरी देवी ने बताया कि पति का तबीयत खराब है. दो दिन से पोस्ट ऑफिस तथा बैंक का चक्कर लगा रहे है. लेकिन कही भी रुपया नहीं मिल रहा है.

इधर डाक अधीक्षक मो. जैनुद्दीन ने बताया कि बैंक से आवश्यकता के अनुसार राशि नहीं मिल रही है. जिस कारण सभी को दो हजार ही दे रहे है. बुधवार को 10 रुपया का नोट ही दिया गया. डाक अधीक्षक ने बताया कि बचत खाता धारक को सप्ताह में 5 हजार ही दे रहे है. नोट बदलवाने वालों के अंगुली पर बुधवार से स्याही लगाने का काम शुरू किया गया है. ताकि वो दुबारा नोट बदलवाने के लिए नहीं आवे ताकि सही व्यक्ति को राशि मिल सके. प्रधान डाकपाल विजय कुमार ने बताया कि पहचान पत्र बदलकर राशि लेने वालों पर रोक लगाने के लिए यह व्यवस्था किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन