जाम से हांफता रहा शहर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Jul 2016 4:58 AM
मधुबनी : स्नातक द्वितीय खंड की परीक्षा में शामिल होने आये परीक्षार्थियों एवं प्रशिक्षण में शिरकत करने पहुंचे त्रि- स्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों की उमड़ी भीड़ के कारण गुरुवार को शहर दिन भर जाम में फंसा रहा. बताते चलें कि शहर के चार कॉलेजों पर दोनों पाली में डिग्री पार्ट टू की परीक्षा निर्धारित थी. जबकि, […]
मधुबनी : स्नातक द्वितीय खंड की परीक्षा में शामिल होने आये परीक्षार्थियों एवं प्रशिक्षण में शिरकत करने पहुंचे त्रि- स्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों की उमड़ी भीड़ के कारण गुरुवार को शहर दिन भर जाम में फंसा रहा. बताते चलें कि शहर के चार कॉलेजों पर दोनों पाली में डिग्री पार्ट टू की परीक्षा निर्धारित थी. जबकि, आरके कॉलेज में जिला परिषद सदस्य, मुखिया, प्रमुख एवं उपप्रमुख का प्रशिक्षण सह उन्मुखी कार्यक्रम आयोजित की गयी थी.
इन दोनों कार्यक्रमों को लेकर शहर में इस कदर हजारों की भीड़ उमड़ी की सभी सड़कें जाम हो गयी. शहर की कोई ऐसी सड़कें नहीं बची जिसमें लोगों को घंटों जाम का सामना नहीं करना परा. सबसे बुरा हाल शहर के सभी मुख्य सड़कों की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










