शहर में पांच स्थानों पर लगा यूरिन चैंबर
मधुबनी : हर के मुख्य चौराहों पर सोमवार को पांच यूरिन चैंबर लगाये गये. दरअसल, प्रभात खबर के 16 जनवरी के अंक में ” खरीद हुई पर नहीं लगा यूरिन चैंबर” शीर्षक से छपी खबर के बाद नगर परिषद प्रशासन हरकत में आयी. शहर के गिलेशन बाजार, शंकर चौक, कोतवाली चौक, ईद मोहम्मद चौक तथा […]
मधुबनी : हर के मुख्य चौराहों पर सोमवार को पांच यूरिन चैंबर लगाये गये. दरअसल, प्रभात खबर के 16 जनवरी के अंक में ” खरीद हुई पर नहीं लगा यूरिन चैंबर” शीर्षक से छपी खबर के बाद नगर परिषद प्रशासन हरकत में आयी. शहर के गिलेशन बाजार, शंकर चौक, कोतवाली चौक, ईद मोहम्मद चौक तथा स्टेशन चौक के समीप यूरिन चैंबर लगाया गया है.
हालांकि नगर परिषद ने इसे सितंबर माह में ही खरीदारी की थी, लेकिन विधानसभा चुनाव के दौरान आचार संहिता के कारण इसे अभी तक नहीं लगाया जा सका था. यूरिन चैंबर के लगने से जहां लोगों की परेशानी दूर होगी,
वहीं यूरिन चैंबर के गेट पर लिखा स्लोगन स्वच्छ मधुबनी, सुंदर मधुबनी लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक कर रहा है. मौके पर मुख्य पार्षद खालिद अनवर ने कहा कि लोग सहयोग दें, नगर परिषद हरेक सुविधा देने के लिए गंभीर है. स्वच्छता के प्रति सजग रह कर ही हम स्वच्छ भारत मिशन को कामयाब कर सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










