सामान सहित तस्कर धराया
लदनियां : सीमा स्थित पीलर संख्या 257/23 के निकट बुधवार की सुबह एसएसबी के गश्तीदल ने नेपाल की ओर चोरी छिपे सामान ले जा रहे तस्करों को खदेड़ कर पकड़ा. तीन तस्करों में से एक भागने में सफल रहा. एसएसबी के जवानों ने दो तस्करों के साथ दो बाइक, दो गैस सिलेंडर, तीन बैग यूरिया, […]
लदनियां : सीमा स्थित पीलर संख्या 257/23 के निकट बुधवार की सुबह एसएसबी के गश्तीदल ने नेपाल की ओर चोरी छिपे सामान ले जा रहे तस्करों को खदेड़ कर पकड़ा. तीन तस्करों में से एक भागने में सफल रहा. एसएसबी के जवानों ने दो तस्करों के साथ दो बाइक, दो गैस सिलेंडर, तीन बैग यूरिया, एक साइकिल एवं 120 लीटर डीजल जब्त किये.
तस्कर राकेश कुमार एवं दिले कुमार दास नेपाल सिरहा जिले का रहने वाला है. तस्कर ने बताया कि लदनियां मुख्य बाजार से गैस सिलेंडर खरीदा था. इसके लिए उन्हें प्रति गैस सिलेंडर 2200 रुपये चुकाना पड़ा था. तस्कर ने विक्रेता का नाम बताने से इनकार किया. खाद इन्होंने लदनियां स्थित चोर बाजार से ही खरीदी थी. इन्हें सामान समेत कस्टम जयनगर को सुपुर्द का दिया है. इसकी जानकारी स्थानीय बीओपी प्रभारी सुनीत कुमार ने दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










