वाहन से कुचलकर एक की मौत
मधुबनी : पंडौल थाना के भौर पंचायत निवासी भोगेंद्र ठाकुर की मौत सरहद चौक के समीप सड़क दुर्घटना में हो गयी. भोगेंदर ठाकुर 32 वर्ष अपने घर से साइकिल से इलाज कराने सरहद के लिए निकले थे. चौक के पहले एक मोड़ पर भोगेंदर ठाकुर का शव पड़ा था. बताया जा रहा है उस व्यक्ति […]
मधुबनी : पंडौल थाना के भौर पंचायत निवासी भोगेंद्र ठाकुर की मौत सरहद चौक के समीप सड़क दुर्घटना में हो गयी. भोगेंदर ठाकुर 32 वर्ष अपने घर से साइकिल से इलाज कराने सरहद के लिए निकले थे. चौक के पहले एक मोड़ पर भोगेंदर ठाकुर का शव पड़ा था. बताया जा रहा है उस व्यक्ति को किस वाहन ने ठोकर मारा किसी ने नहीं देखा.
घंटों शव पड़ा रहा. तब किसी ने पुलिस को खबर की. पुलिस घटना स्थल पर पहुंची. घटना स्थल पर सैकड़ों लोग जुट गये एवं हो हंगामा किया. आक्रोशित लोगों को पुलिस ने शांत करा शव को पोस्मार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया. घटना के बाद पीडि़त परिवार को पारिवारिक लाभ के लिए 20 हजार व दाह संस्कार के लिए मुआवजा का आश्वासन प्रखंड विकास पदाधिकारी की ओर से दी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










