डीआइजी के आदेश पर दो अफसरों पर हुई कार्रवाई
मधुबनी : दरभंगा प्रक्षेत्र के डीआइजी सुधांशु रंजन के आदेश पर सोमवार को पुलिस अधीक्षक अख्तर हुसैन ने कार्रवाई का निर्देश दिया. राजनगर थानाध्यक्ष विक्रम कुमार झा द्वारा राजनगर थाना कांड संख्या43/13 में अनुसंधान में लापरवाही के लिए उनके वेतन पर रोक लगाने का निर्देश दिया गया. वहीं,नगर थाना कांड संख्या 234/13 में सहायक अवर […]
मधुबनी : दरभंगा प्रक्षेत्र के डीआइजी सुधांशु रंजन के आदेश पर सोमवार को पुलिस अधीक्षक अख्तर हुसैन ने कार्रवाई का निर्देश दिया. राजनगर थानाध्यक्ष विक्रम कुमार झा द्वारा राजनगर थाना कांड संख्या43/13 में अनुसंधान में लापरवाही के लिए उनके वेतन पर रोक लगाने का निर्देश दिया गया.
वहीं,नगर थाना कांड संख्या 234/13 में सहायक अवर निरीक्षक बाबू लाल प्रसाद द्वारा नगर थाना में प्रभार नहीं सौंपने के कारण स्पष्टीकरण पूछते हुए विभागीय जांच के आदेश दिये गये हैं. एसपी ने बताया कि उक्त दोनों अधिकारियों पर कार्रवाई करने का आदेश डीआइजी सुधांशु रंजन ने शनिवार को पुलिस अधिकारियों की समीक्षा बैठक में निर्देश दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










