व्यवहार न्यायालय भी अतिक्रमण का शिकार, परेशानी
मधुबनी : लोगों को जिस जगह न्याय मिलता है, जिसे लोग न्याय की मंदिर कहते हैं, आज वह जगह भी अतिक्रमणकारियों की गिरफ्त में है. क्या सड़क, क्या परिसर, लोगों ने न्याय करने वाले विद्वान न्यायमूर्ति के कार्यालय (इजलास) के सामने तक का अतिक्रमण कर लिया गया है. जैसे जागरूकता ही समाप्त हो गयी है. […]
मधुबनी : लोगों को जिस जगह न्याय मिलता है, जिसे लोग न्याय की मंदिर कहते हैं, आज वह जगह भी अतिक्रमणकारियों की गिरफ्त में है. क्या सड़क, क्या परिसर, लोगों ने न्याय करने वाले विद्वान न्यायमूर्ति के कार्यालय (इजलास) के सामने तक का अतिक्रमण कर लिया गया है. जैसे जागरूकता ही समाप्त हो गयी है.
इस अतिक्रमण से आम लोगों की कौन कहें, न्यायाधीश को भी परेशानी होती है. लोगों ने कोर्ट के बरामदे को साइकिल स्टैंड बना दिया है. व्यवहार न्यायालय परिसर में गाड़ी पार्किंग नहीं रहने से न्यायालय आने वाले अधिवक्ता व जिले भर से आने वाले पक्षकार को परेशानी उठानी पड़ती है. परिसर में बेतरकीब गाड़ी लगने से इजलास पर जाने में भी अधिवक्ता व पक्षकार को मशक्कत करनी पड़ती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










