चाकू से हमला कर युवक को किया जख्मी, भर्ती

Updated at : 18 Aug 2019 2:55 AM (IST)
विज्ञापन
चाकू से हमला कर युवक को किया जख्मी, भर्ती

राजनगर :बीते शुक्रवार की रात पब्लिक पुस्तकालय में नाटक देखने के क्रम में हुए विवाद में एक युवक ने दूसरे को चाकू मार कर घायल कर दिया. स्थानीय लोगों ने घायल को प्राथमिक उपचार के लिए पीएचसी में भर्ती कराया. चिकित्सकों ने घायल को बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया है. मिली जानकारी […]

विज्ञापन

राजनगर :बीते शुक्रवार की रात पब्लिक पुस्तकालय में नाटक देखने के क्रम में हुए विवाद में एक युवक ने दूसरे को चाकू मार कर घायल कर दिया. स्थानीय लोगों ने घायल को प्राथमिक उपचार के लिए पीएचसी में भर्ती कराया. चिकित्सकों ने घायल को बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया है.

मिली जानकारी अनुसार पब्लिक पुस्तकालय में युवकों द्वारा नाटक का मंचन किया जा रहा था. चांदनी चौक निवासी अंकुश कुमार साह, लहेरी बाजार निवासी सतीश कुमार राय एवं अन्य लोग नाटक देख रहे थे. बीच में केशव नगर बाजार निवासी ऋषि प्रकाश उर्फ सिंटू नाटक देखने वहां पहुंचा. कुर्सी पर बैठने के लिए तू तू मैं मैं होने लगी. पंडाल में बैठे लोगों ने विवाद छुड़ाकर बाहर कर दिया.

अंकुश एवं सतीश जब नाटक देखने के बाद घर जा रहे थे तो गांधी चौक पहुंचे के बाद ऋषि ने दोनों के साथ मारपीट करने लगा. इसी बीच ऋषि का भाई रवि प्रकाश ने अंकुश के पेट में तीन जगह चाकू से वार कर घायल कर दिया. मौका पाकर सतीश जान बचा कर घटना स्थल से भाग निकला. स्थानीय लोगों ने घायल को प्राथमिक उपचार के लिए स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया. पीएचसी के चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया. पुलिस घटना की जांच कर रही है. प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन