बोलेरो से बरामद हुई 1251 बोतल नेपाली शराब

Updated:
विज्ञापन

पंडौल : थाना क्षेत्र के भगवतीपुर बाजार मे तस्करी के 1251 बोतल शराब पुलिस ने जब्त किया है. शराब एक बोलेरो गाड़ी में लायी जा रही थी. जानकारी के अनुसार नगर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि शराब का खेप पंडौल भगवतीपुर के रास्ते लाया जा रहा है. नगर थाना पुलिस ने इसकी जानकारी […]

विज्ञापन

पंडौल : थाना क्षेत्र के भगवतीपुर बाजार मे तस्करी के 1251 बोतल शराब पुलिस ने जब्त किया है. शराब एक बोलेरो गाड़ी में लायी जा रही थी. जानकारी के अनुसार नगर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि शराब का खेप पंडौल भगवतीपुर के रास्ते लाया जा रहा है. नगर थाना पुलिस ने इसकी जानकारी पंडौल थाना पुलिस को दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस हड़कत में आयी और वाहन जांच शुरू कर दिया. इस दौरान भगवतीपुर में शराब का खेप पकड़ा गया. हालांकि चालक अंधेरे का लाभ उठाकर भाग गया. लेकिन बोलेरो को पंडौल पुलिस ने जब्त कर लिया है. बोलेरो मे रखे नेपाली दारू सौफिया 1251 बोतल जब्त कर लिया गया है. इस संबंध मे पंडौल थाने मे स.नी जितेन्द्र सिंह के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन