सफाई बंद, मजदूरों ने खड़े कर दिये हाथ

मधुबनी : शहर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गयी है. शहर में सफाई के लिए काम कर रहे एनजीओ के मजदूरों ने शनिवार को शहर में सफाई करने से साफ तौर पर इंकार कर दिया. जिसके कारण पूरा शहर कचरा से पट गया है. मजदूरों का कहना है कि दो महीना से भुगतान […]
मधुबनी : शहर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गयी है. शहर में सफाई के लिए काम कर रहे एनजीओ के मजदूरों ने शनिवार को शहर में सफाई करने से साफ तौर पर इंकार कर दिया. जिसके कारण पूरा शहर कचरा से पट गया है. मजदूरों का कहना है कि दो महीना से भुगतान नहीं हुआ है. यह तीसरा महीना गुजर रहा है.
जब तक भुगतान नहीं होगा हम काम नहीं करेंगे. दरअसल, एनजीओ ने मजदूरों को दो महीना से भुगतान नहीं किया है. जिसके कारण मजदूर काम करने से इंकार कर दिया है. हालांकि बीते करीब एक सप्ताह से सफाई मजदूरों की कमी होने लगी थी, जिससे सफाई काम पर सीधे तौर पर असर दिख रहा था. पर शनिवार को सफाई का काम पूरे तौर पर ठप हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




