70 दुकानों में की गयी छापेमारी 11 किलो पॉलीथिन जब्त, जुर्माना
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Jun 2019 1:36 AM
मधुबनी : पॉलीथिन पर पाबंदी के उद्देश्य से शहर के बाटा चौक व गिलेशन बाजार में शुक्रवार को नप के कार्यपालक पदाधिकारी आशुतोष आनंद चौधरी के नेतृत्व में छापेमारी की गयी. जिसमें 4 दुकानदारों को फाइन कर उनके चलान काटे गये. इस दौरान चालान से टीम ने 11 किलो पॉलिथीन व 31 सौ रुपया वसूल […]
मधुबनी : पॉलीथिन पर पाबंदी के उद्देश्य से शहर के बाटा चौक व गिलेशन बाजार में शुक्रवार को नप के कार्यपालक पदाधिकारी आशुतोष आनंद चौधरी के नेतृत्व में छापेमारी की गयी. जिसमें 4 दुकानदारों को फाइन कर उनके चलान काटे गये. इस दौरान चालान से टीम ने 11 किलो पॉलिथीन व 31 सौ रुपया वसूल की. इस दौरान करीब 70 दुकानों में छापेमारी की गयी. हालांकि छापेमारी कर रही टीम को कोई बड़ा स्टॉक हाथ नहीं लगा. पर इस छापेमारी से पूरे बाजार में हड़कंप मचा रहा. बाजार में अफरा तफरी का माहौल व्याप्त हो गया. टीम करीब 10 बजे बाजार पहुंची.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










