रोज पब्लिक स्कूल में आयकर की छापेमारी

Published at :11 May 2018 5:29 AM (IST)
विज्ञापन
रोज पब्लिक स्कूल में आयकर की छापेमारी

मधुबनी : रोज पब्लिक की स्थानीय शाखा पर गुरुवार को आयकर विभाग की टीम ने छापामारी किया. मुजफ्फरपुर के आयकर अधिकारी विनोद कुमार व इंस्पेक्टर हरमित सिंह के साथ पुलिस बल के जवान मौजूद थे. छापेमारी दल सुबह करीब दस बजे दिन में स्कूल पहुंचा. यहां पहुंचते ही टीम के अधिकारियों ने स्कूल के खाता […]

विज्ञापन

मधुबनी : रोज पब्लिक की स्थानीय शाखा पर गुरुवार को आयकर विभाग की टीम ने छापामारी किया. मुजफ्फरपुर के आयकर अधिकारी विनोद कुमार व इंस्पेक्टर हरमित सिंह के साथ पुलिस बल के जवान मौजूद थे. छापेमारी दल सुबह करीब दस बजे दिन में स्कूल पहुंचा. यहां पहुंचते ही टीम के अधिकारियों ने स्कूल के खाता बही, नामांकन रजिस्टर, स्कूल की फीस वसूली रजिस्टर सहित हॉस्टल में छात्र की फीस सहित अन्य कई प्रकार के संचिकाओं की जांच शुरू की. समाचार लिखे जाने तक जांच जारी था. हालांकि इस जांच में क्या खामियां सामने आया. यह बताने से अधिकारियों ने इंकार कर दिया.

श्री कुमार ने बताया कि आयकर अधिनियम की धारा 133 ए के तहत छापेमारी का काम चल रहा है. श्री कुमार ने बताया कि छापेमारी का मूल कारण स्कूल प्रशासन द्वारा कर अदायगी व स्कूल का आय श्रोत को देखना है. आय व्यय में अंतर होने से विभाग के अिधकारियों ने जांच की. छापेमारी होने से शहर भर में चर्चाएं चल रही थी. वहीं अन्य कई विद्यालय संचालकों में भी इससे हड़कंप मचा है. इस संबंध में आयकर िवभाग के अिधकारी कुछ भी बताने से परहेज करते रहे.

हर दिन की तरह ही चला वर्ग संचालन
आयकर विभाग की छापेमारी होने के बाद भी वर्ग संचालन सामान्य ही रहा. शिक्षकों को इस कार्रवाई से अलग रखा गया. विद्यालय के एकाउंटेट शेखू जांच तक मौजूद रहे. हालांकि इस दौरान निदेशक मौजूद नहीं थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन