चालक की लापरवाही से मौत होने पर होगा लाइसेंस रद्द

मधुबनी : सड़क दुर्घटना में लापरवाही बरतने वाले वाहन चालक अब बख्शे नहीं जायेंगे. उनका लाइसेंस रद्द कर दिया जायेगा. सड़क दुर्घटना में कमी लाने के लिये परिवहन विभाग ने यह कदम उठाया है. इस दिशा में विभागीय सचिव ने जिला परिवहन कार्यालय से सूची भी तलब की है. यहां बतादें कि परिवहन विभाग ने […]
मधुबनी : सड़क दुर्घटना में लापरवाही बरतने वाले वाहन चालक अब बख्शे नहीं जायेंगे. उनका लाइसेंस रद्द कर दिया जायेगा. सड़क दुर्घटना में कमी लाने के लिये परिवहन विभाग ने यह कदम उठाया है. इस दिशा में विभागीय सचिव ने जिला परिवहन कार्यालय से सूची भी तलब की है. यहां बतादें कि परिवहन विभाग ने जिले के विभिन्न थानों में दर्ज मामलों के आधार पर चालकों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. साथ ही विभागीय सचिव ने ऐसे वाहन चालकों की पहचान कर उनका लाइसेंस निलंबित करने का प्रस्ताव भेजने को भी कहा है. विभागीय निर्देश पर कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है.
विभाग का मानना है कि वाहन परिचालन के दौरान अगर वाहन दुर्घटना से किसी की मौत होती है, तो चालकों पर कार्रवाई करते हुए उसका लाइसेंस रद्द किये जाने की कार्रवाई से अन्य चालकों में जागरूकता आयेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










