सुबह में कुहासा, दोपहर में तेज पछिया हवा से जनजीवन बेहाल

मधुबनी : कड़ाके की ठंड से लोगों का हाल बेहाल है. कई दिन से कुहासे के कारण आवाजाही प्रभावित हो रहा है. शुक्रवार को सुबह में जहां घना कुहासा रहा, वहीं दिन चढते ही तेज पछिया हवा ने कनकनी बढा दी. कनकनी अधिक होने से लोग ठंड से कांपते रहे. सबसे अधिक परेशानी दो पहिया […]
मधुबनी : कड़ाके की ठंड से लोगों का हाल बेहाल है. कई दिन से कुहासे के कारण आवाजाही प्रभावित हो रहा है. शुक्रवार को सुबह में जहां घना कुहासा रहा, वहीं दिन चढते ही तेज पछिया हवा ने कनकनी बढा दी. कनकनी अधिक होने से लोग ठंड से कांपते रहे. सबसे अधिक परेशानी दो पहिया वाहन चालकों को हो रही है. वहीं इस ठंड ने कई फसल पर बज्रपात कर दिया है. खासकर केला, मसूर, आलू के फसल पर इसका बुरा असर पड़ रहा है. हालांकि दोपहर में कुछ देरे के लिये जरूर धूप निकल रहा था.
पर इसके बाद भी कनकनी कम नहीं हुइ. कंपकपी से लोग परेशान रहे. सांख्यिकी विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अधिकतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










