मासूम प्रद्युम्न की हत्या से हिल गया था देश

Published at :20 Dec 2017 2:29 AM (IST)
विज्ञापन
मासूम प्रद्युम्न की हत्या से हिल गया था देश

मधुबनी : जिले के पंडौल प्रखंड के बड़ा गांव के सात वर्षीय मासूम बच्चे प्रद्युम्न की गुरूग्राम के रेयाम इंटरनेशनल स्कूल में आठ सितंबर को हत्या कर दी गयी. वरुण ठाकुर ने सुबह 7 बजकर 55 मिनट पर स्वयं ही प्रद्युम्न को स्कूल ले जाकर छोड़ा था. स्कूल से वापस घर पहुंचते ही 8:15 मिनट […]

विज्ञापन

मधुबनी : जिले के पंडौल प्रखंड के बड़ा गांव के सात वर्षीय मासूम बच्चे प्रद्युम्न की गुरूग्राम के रेयाम इंटरनेशनल स्कूल में आठ सितंबर को हत्या कर दी गयी. वरुण ठाकुर ने सुबह 7 बजकर 55 मिनट पर स्वयं ही प्रद्युम्न को स्कूल ले जाकर छोड़ा था. स्कूल से वापस घर पहुंचते ही 8:15 मिनट में उसे स्कूल से फोन आया कि बच्चा बाथरूम में गिर गया है.

उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जबकि, स्कूल पहुंचने के दस मिनट के अंदर ही बच्चे की हत्या कर दी गयी थी. नृशंस हत्या से न उस बच्चे का परिवार बल्कि पूरे जिले के लोग सदमे में था. दिल्ली से लेकर जिले भर में आक्रोशित लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया. करीब पंद्रह दिनों तक चरण बद्ध तरीके से आंदोलन की गयी. कहीं कैंडल मार्च तो कहीं सड़क जाम किया गया. पूरा जिला इस घटना से मातमी सन्नाटा में डूब गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन