चावल चोरी व कालाबाजारी मामले में प्राथमिकी दर्ज

झंझारपुर/लखनौर : आठ सितंबर को लखनौर पूर्वी पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय महादेव चौरी में मध्याह्न भोजन योजना का चावल चोरी कर स्कूल के शौचालय में रखे जाने एवं कालाबाजारी करने के मामले लखनौर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है़ प्रखंड मध्याह्न भोजन साधन सेवी पुरुषोतम कुमार ने स्कूल के प्रधानाध्यापिका सुधीरा देवी को नामजद […]
झंझारपुर/लखनौर : आठ सितंबर को लखनौर पूर्वी पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय महादेव चौरी में मध्याह्न भोजन योजना का चावल चोरी कर स्कूल के शौचालय में रखे जाने एवं कालाबाजारी करने के मामले लखनौर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है़ प्रखंड मध्याह्न भोजन साधन सेवी पुरुषोतम कुमार ने स्कूल के प्रधानाध्यापिका सुधीरा देवी को नामजद अभियुक्त बनाया है़
यह कार्रवाई बीडीओ मो़ मुस्ताक ने तीन सदस्यीय कमिटी प्रखंड सांख्यिकी पर्यवेक्षक अरविंद कुमार, प्रखंड साधन सेवी अखिलेश मिश्र एवं प्रखंड मध्याह्न भोजन साधन सेवी पुरुषोतम कुमार के जांच रिपोर्ट के अालोक एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देश पर मामला दर्ज करवाया गया है़ बतादें हेडमास्टर सुधीरा कुमारी के द्वारा कालाबाजारी करने के उद्देश्य से चावल को शौचालय में रखा गया था़ हंगामा में शामिल लोगों का यह भी आरोप था कि इससे पूर्व भी प्रभारी द्वारा सात बोरा एमडीएम का चावल कालाबाजारी कर लिया गया था़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










