तय मापदंड की अनदेखी पर प्रशासन हरकत में

मधुबनी : बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए पैक हो रहे फूड पैकेट में गड़बड़ी को लेकर प्रशासन हरकत में आ गया है. पर इसमें हर अधिकारी अलग अलग तरीके से बयान देकर बचने का प्रयास कर रहे हैं. एक ओर जहां इस गड़बड़ी पर कार्रवाई करते हुए उप विकास आयुक्त ने वितरण से पहले दो […]
मधुबनी : बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए पैक हो रहे फूड पैकेट में गड़बड़ी को लेकर प्रशासन हरकत में आ गया है. पर इसमें हर अधिकारी अलग अलग तरीके से बयान देकर बचने का प्रयास कर रहे हैं. एक ओर जहां इस गड़बड़ी पर कार्रवाई करते हुए उप विकास आयुक्त ने वितरण से पहले दो ट्रकों पर लोड 665 बोरे को रोक दिया है
और दुबारा इसमें सातों सामग्री देकर पैक करने का आदेश दिया है. वहीं फूड पैक में कम सामान पर वरीय उप समाहर्ता नवीन कुमार ने कहा है कि भले ही पैकिंग के दौरान तीन सामान कम था पर लोगों के बीच वितरण से पहले डिलिवरी प्वाइंट पर सभी सामान उपलब्ध करा दिया जाता. श्री कुमार ने कहा है कि सभी सामान सही मात्रा में ही पैकेजिंग होता है. कहीं भी कम नहीं दिया जाता है. दो जगहों पर पैकेजिंग के लिये यूनिट बनाया गया है. जहां पर एक यूनिट में तीन सामान पैक किया जाता है तो दूसरे यूनिट पर चार सामान पैक हो जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










