50,117 अपात्र कार्डधारी का रद्द होगा राशन कार्ड

मधुबनी : जिले के राशन कार्डधारियों का आधार एवं बैंक खाता से लिंक करने की प्रक्रिया जारी है. जिले के अब तक 7 लाख 84 हजार 522 राशन कार्डधारियों में से 5 लाख 72 हजार 780 यानी कुल राशन कार्डधारियों के 73 प्रतिशत राशन कार्ड का आधार व बैंक से लिंक किया गया है. अब […]
मधुबनी : जिले के राशन कार्डधारियों का आधार एवं बैंक खाता से लिंक करने की प्रक्रिया जारी है. जिले के अब तक 7 लाख 84 हजार 522 राशन कार्डधारियों में से 5 लाख 72 हजार 780 यानी कुल राशन कार्डधारियों के 73 प्रतिशत राशन कार्ड का आधार व बैंक से लिंक किया गया है. अब 27 प्रतिशत राशन कार्ड का आधार व बैंक से लिंक करना शेष है.
ऐसे कार्ड जिनका लिंक अब तक नहीं हुआ है. उनके प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को यह जिम्मेवारी दी गई है कि वे अपने प्रखंड के राशन कार्ड का लिंक करा लें. पूर्व में प्रखंड स्तर पर यह कार्य हो रहा था. पर कार्य में तेजी लाने के लिए आधार कार्ड एवं बैंक खाते से राशन कार्ड को ऑनलाइन लिंक कराने का कार्य जिलास्तर पर कर्पूरी छात्रावास में चल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










