गड्ढे के पानी में डूबने से दो बच्चों की मौत

Updated at :14 Jul 2017 3:24 AM
विज्ञापन
गड्ढे के पानी में डूबने  से दो बच्चों की मौत

मधेपुर (मधुबनी) : थाना क्षेत्र की परवलपुर पंचायत के दो अलग -अलग गांवों में गुरुवार को दो बच्चों की डूबने से मौत हो गयी़ पहली घटना परवलपुर गांव में सुबह नौ बजे घटी़ घर से खेलने के लिए निकले उदय चंन्द्र शर्मा के चार वर्षीय पुत्र सत्यम कुमार की मौत घर के पीछे एक गड्ढे […]

विज्ञापन

मधेपुर (मधुबनी) : थाना क्षेत्र की परवलपुर पंचायत के दो अलग -अलग गांवों में गुरुवार को दो बच्चों की डूबने से मौत हो गयी़ पहली घटना परवलपुर गांव में सुबह नौ बजे घटी़ घर से खेलने के लिए निकले उदय चंन्द्र शर्मा के चार वर्षीय पुत्र सत्यम कुमार की मौत घर के पीछे एक गड्ढे में डूबने से हो गयी़ उनके घर के पीछे बाढ़ व बारिश के पानी का जमाव है.

परिजनों ने गड्ढे से बालक के शव को बरामद किया़ दूसरी घटना परवलपुर पंचायत के परियाही टोला में सुबह 10 बजे घटी, जहां इस टोला के मो मुर्तुजा के पांच वर्षीय पुत्र शहनवाज की मौत घर के पास पानी से भरे गड्ढे में हो गयी़ Âबाकी

गड्ढे के पानी में
दोनों के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है़ कुछ समय के अंतराल पर हुई इस घटना से गांव के लोग काफी मर्माहत है़ घटना की पुष्टि अंचल अधिकारी अशोक कुमार सिन्हा एवं थानाध्यक्ष संजय कुमार ने की है़ घटना के बाद परवलपुर पंचायत के उपमुखिया विनोद यादव सहित गांव के लोग पीड़ित परिवार को ढाढ़स बधाया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन