पति-पत्नी की संदेहास्पद स्थिति में हुई मौत

बाबूबरही : धमौरा पंचायत के बिक्रमसेर गांव निवासी 58 वर्षीय लक्ष्मी मंडल व इनकी पत्नी 55 वर्षीय देवकी देवी की संदिग्ध स्थिति में मौत शुक्रवार की रात हो गयी है. बाबूबरही थाना पुलिस को जानकारी मिलते ही खजौली इंस्पेक्टर शिव कुमार एवं थानाध्यक्ष अशोक कुमार अन्य पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच लाश […]
बाबूबरही : धमौरा पंचायत के बिक्रमसेर गांव निवासी 58 वर्षीय लक्ष्मी मंडल व इनकी पत्नी 55 वर्षीय देवकी देवी की संदिग्ध स्थिति में मौत शुक्रवार की रात हो गयी है. बाबूबरही थाना पुलिस को जानकारी मिलते ही खजौली इंस्पेक्टर शिव कुमार एवं थानाध्यक्ष अशोक कुमार अन्य पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. दोनों पति पत्नी का शव घर में रस्सी से लटक रहा था. संभावना जतायी जा रही है कि दोनों की मौत फांसी लगाने से हुइ है. इस मामले में मृतक की बड़ी बहू सुलेखा देवी के बयान पर थाना में यूडी केस दर्ज की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










