सोमवार से होगी सावन की शुरुआत

सकरी/पंडौल : सावन का महीना महादेव की पूजा-अाराधना के दृष्टिकोण से अत्यंत ही महत्वपूर्ण होता है. इस बार सावन का महीना भक्तों के लिए दशकों बाद महज एक संयोग ही है, जब श्रावण मास का पहला दिन ही सोमवार पड़ रहा है और साथ ही सावन का अंतिम दिन भी सोमवार ही है.ज्योतिर्विदों के मुताबिक […]
सकरी/पंडौल : सावन का महीना महादेव की पूजा-अाराधना के दृष्टिकोण से अत्यंत ही महत्वपूर्ण होता है. इस बार सावन का महीना भक्तों के लिए दशकों बाद महज एक संयोग ही है, जब श्रावण मास का पहला दिन ही सोमवार पड़ रहा है और साथ ही सावन का अंतिम दिन भी सोमवार ही है.ज्योतिर्विदों के मुताबिक ऐसा संयोग कई दशक बाद बनता है. सावन का पहला दिन ही सोमवार होने से इसका महत्व कई गुणा बढ़ गया है.सावन के महीने की शुरुआत आगामी 10 जुलाई से हो रही है.
श्रावण कृष्ण पक्ष प्रतिपदा के दिन सोमवार है. ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि श्रावण का मास बहुत ही पुण्यकारी होता है. सौभाग्य से इस वर्ष तिथि व वार के अद्भुत संयोग से पहले दिन से ही महादेव के भक्तों को व्रत एवं पूजन का अवसर मिलेगा.जिस कारण महादेव की विशेष कृपा भक्तों पर बरसेगी. सावन का महीना इस बार अनंतगुना पुण्य प्रदान करेगा. महादेव को सोमवार का दिन प्रिय है और इस दिन ही सावन माह का पहला दिन व अंतिम दिन सोमवार होने से महादेव के भक्तों के लिए अति उत्तम होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










